फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers of corporation schools sitting on strike against transfer

Delhi: स्थानांतरण के खिलाफ धरने पर बैठे निगम स्कूलों के शिक्षक, नेता विपक्ष ने दिया समर्थन

Tue, 10 Oct 2023 02:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Oct 2023 02:29 AM IST
सार

शिक्षकों ने कहा, पहले स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति होती थी, अचानक हाजिरी के आधार पर शिक्षकों की संख्या निर्धारित हो रही।

विज्ञापन
Teachers of corporation schools sitting on strike against transfer
निगम स्कूलों के शिक्षकों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीडी के स्कूलों में 5576 शिक्षक कम थे और बिना भर्ती हुए 500 शिक्षक अतिरिक्त हो गए। सिविक सेंटर पर धरने पर बैठे निगम स्कूलों के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर इस तरह के सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा, पहले स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति होती थी, अचानक हाजिरी के आधार पर शिक्षकों की संख्या निर्धारित हो रही। स्कूलों में छात्रों की संख्या घट रही, आंकड़े छुपाने के लिए शिक्षा विभाग शिक्षकों को अतिरिक्त बताकर स्थानांतरित कर रहा। शिक्षकों के धरने का नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


राजा इकबाल सिंह ने धरने पर बैठे शिक्षकों से मुलाकात की और इन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निगम स्कूलों में 40% तक छात्र घट गए हैं, जो यह दर्शाता है कि निगम स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के धरने में सभी 12 जोन के शिक्षक शामिल थे। कुलदीप सिंह खत्री ने कहा मेयर इनकी समस्याएं जानते हुए नजरंदाज कर रहीं। शिक्षा विभाग इन्हें इनकी बात कहने से रोक रहा। लेकिन मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed