{"_id":"5b8d69da42c7922ee41033d7","slug":"teacher-will-not-celebrate-teachers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे शिक्षक, इस बात से हैं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे शिक्षक, इस बात से हैं नाराज
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में किसी भी घटना का जिम्मेदार मानकर शिक्षकों व प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया जाता है। अपने ऊपर बढ़ते हमलों व पॉक्सो कानून के उनके विरुद्ध दुरुपयोग से शिक्षक बिरादरी नाराज है। ऐसे में शिक्षकों ने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है। वहीं, जंतर-मंतर पर शिक्षक दिवस पर मौन प्रदर्शन करेंगे और अपनी आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
अफोर्डेबल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्य छाबड़ा ने कहा कि बिना परिस्थितियों, तथ्यों को जाने शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। ऐसे में एसोसिएशन से जुड़े स्कूलों ने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस नहीं मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वहीं, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक पांच सितंबर को मौन प्रदर्शन कर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को मांग पत्र देंगे। इस दिन सभी शिक्षक, दिवस न मनाकर अपने ऊपर बढ़ते हमलों व पॉक्सो कानून के उनके विरुद्ध दुरुपयोग को लेकर अपनी आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष आरसी जैन ने बताया कि मयूर विहार के एक निजी स्कूल की छात्रा द्वारा फेल होने पर घर पर की गई आत्महत्या हो या फिर बीते वर्ष यमुना नगर हरियाणा में पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की उसी स्कूल के छात्र द्वारा गोली मारकर हत्या की घटना हो।
आज का शिक्षक डर के साये में शिक्षण कार्य करने को विवश है। उन्होंने कहा कि हम उन शिक्षकों को नहीं बचाना चाहते, जिसने शिक्षण के कार्य करते हुए कोई अनैतिक कार्य किया हो या फिर छात्रों के साथ शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना जैसा घिनोना कार्य किया हो। लेकिन किसी शिक्षक को झूठे केस में फंसाकर उसके स्वाभिमान को चूर-चूर करने को स्वीकार नहीं किया जाएगा।