टीचर की पिटाई के चलते छात्र के पेट में आई सूजन, परिजनों ने तुरंत मिलाया 100 नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी गार्डन स्थित सर्वोदय विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र ने टीचर पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र का इलाज चल रहा है। परिजनों ने फोन पर पुलिस को शिकायत की। छात्र का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, रोहित (16) परिवार के साथ विष्णु गार्डन में रहता है। पिता कृष्ण कुमार फूल माला बनाने का काम करते हैं। पिता ने बताया कि रोहित शनिवार को स्कूल गया था। इतिहास के टीचर पढ़ा रहे थे। रोहित को कुछ समझ में नहीं आया और वह बगल में बैठे छात्र से पूछने लगा।
टीचर को लगा कि वह दूसरे छात्र से बात कर रहा है। टीचर ने रोहित को पास बुलाकर उसके पेट में मुक्के मारे। दर्द से रोहित चिल्लाने लगा और वहीं गिर गया। आरोप है कि टीचर उसे धमकाते हुए वहां से निकल गए।
बाकी के अन्य टीचरों ने घर पर मार का जिक्र करने से मना कर दिया
छात्र की तबीयत बिगड़ने पर अन्य टीचर पहुंचे और घर पर इस बात का जिक्र करने से मना किया। जिसके बाद रोहित के दोस्तों ने उसे घर पहुंचाया। उसकी हालत देखकर पिता उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने पेट में सूजन की बात कही। पेट का एक्सरे किया गया जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
रोहित के पिता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की शिकायत दी। उधर, पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।