{"_id":"562df2e8ffcef4bc2abeab49a1430cf0","slug":"tb-detected-by-the-taxi-driver-gave-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी का पता चला तो टैक्सी चालक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी का पता चला तो टैक्सी चालक ने दे दी जान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी की बीमारी होने का पता चलने पर टैक्सी चालक हिमांशु (32) ने बृहस्पतिवार दोपहर सुसाइड कर लिया। परिजनों का दावा है कि टीबी की बीमारी की आशंका से वह ढाई माह से तनाव में था।
बृहस्पतिवार को उसकी बलगम और ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों ने बताया कि उसे टीबी की बीमारी है और उसके लंग्स में इंफेक्शन है।
हिमांशु ने बीमारी की वजह से तनाव में पर्दे का फंदा बनाकर पंखे पर लटककर जान दे दी। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शताब्दीपुरम में हिमांशु भाइयों संजय, अश्वनी और भाभी कविता शर्मा के साथ रहता था। हिमांशु टैक्सी चालक था। उसने ढाई माह पहले बीमारी की वजह से नौकरी छोड़ दी थी।
बृहस्पतिवार सुबह वह अश्वनी के साथ चेकअप के लिए गया था। डॉक्टरों ने उसे टीबी होना बताया। अश्वनी ने बताया कि हिमांशु ने दवाएं खरीदी और घर आ गया। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।