{"_id":"66818c3fa9e7eb10af02eb5e","slug":"taxi-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-in-delhi-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: टैक्सी चालक ने की आत्महत्या, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना; सड़ी-गली हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: टैक्सी चालक ने की आत्महत्या, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना; सड़ी-गली हालत में मिला शव
Sun, 30 Jun 2024 10:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:18 PM IST
सार
दिल्ली में एक टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। शव सड़ी गली अवस्था में था।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरेला में टैक्सी चालक प्रेम प्रकाश (35) ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से बदबू आने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम का कुछ दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रकाश पत्नी और बेटी के साथ नरेला स्थित गोल्डन अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहते थे। रविवार दोपहर सफाईकर्मी आए तो उन्हें प्रेम के कमरे से बदबू आई। उन्होंने अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कमरे में कूलर चलने की भी आवाज आ रही थी। कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे को तोड़ा। इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की। कमरे में पंखे से प्रेमप्रकाश का शव फंदे से लटका हुआ था। शव सड़ी गली अवस्था में था। आशंका है कि उन्होंने दो दिन पहले प्रेम ने खुदकुशी की है। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन से प्रेम दिखाई नहीं दे रहे थे। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन