{"_id":"69e3aea777ca1aa1b901e0a9","slug":"tata-harrier-collides-with-cab-driver-in-critical-condition-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-132879-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टाटा हैरियर ने कैब में मारी टक्कर, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टाटा हैरियर ने कैब में मारी टक्कर, चालक की हालत गंभीर
विज्ञापन
राजौरी गार्डन इलाके की घटना, पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में शनिवार तड़के शराब के नशे में धुत टाटा हैरियर ने एक स्विफ्ट डिजायर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैब चालक नरेंद्र कुमार (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक को पुलिस नजदीकी अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया । पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक विकास राठौर को गिरफ्तार किया है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 18 अप्रैल तड़के पुलिस को आईसीआईसीआई बैंक नजफगढ़ रोड के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां टाटा हैरियर और स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। चश्मदीद ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार सड़क के बिल्कुल बाईं ओर खड़ी थी। इसी दौरान राजा गार्डन की तरफ से तेज गति से आ रही टाटा हैरियर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने टाटा हैरियर कार चालक की मेडिकल जांच करवाई। जिसमें उसके खून में शराब की मात्रा अधिक पाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।