{"_id":"5c4502f5bdec224d9d1949c4","slug":"tampering-with-fashion-designer-at-maurya-sheraton-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइव स्टार होटल में फैशन डिजाइनर के साथ मारपीट व छेड़छाड़, डांस के दौरान कंधा टच होने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइव स्टार होटल में फैशन डिजाइनर के साथ मारपीट व छेड़छाड़, डांस के दौरान कंधा टच होने पर बवाल
Mon, 21 Jan 2019 04:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाणक्यपुरी स्थित मौर्या शेरेटन होटल में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की गई। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने जांच के बाद पार्टी आयोजित करने वाले दिल्ली के बड़े कारोबारी के दो पीएसओ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अजय नाम के कारोबारी ने 14 जनवरी को मौर्या शैरेटन होटल में पार्टी की थी। इसमें पीड़ित फैशन डिजाइनर व उसका कारोबारी भाई भी आया था। होटल के डांस फ्लोर पर डांस करने के दौरान फैशन डिजाइनर का कंधा टकरा जाने के बाद कारोबारी के पीएसओ ने फैशन डिजाइनर के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
आरोप है कि फैशन डिजाइनर के भाई के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पार्टी में हंगामा खड़ा हो गया। फैशन डिजाइनर ने इसकी शिकायत चाणक्यपुरी थाना पुलिस को की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच के बाद चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कारोबारी अजय के दो पीएसओ रघुवीर सिंह (40) और राजीव (40) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीएसओ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पूरी वारदात कैमरे में कैद
फैशन डिजाइनर के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। पुलिस कारोबारी की भूमिका की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने पीएसओ को मारने केलिए कहा था, हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पार्टी में जमकर शराब का सेवन हुआ था।