{"_id":"67c3351cfa0bcacec100f9db","slug":"tamilnadu-house-bomb-threat-in-delhi-by-email-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: तमिलनाडु हाउस को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Threat: तमिलनाडु हाउस को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
Sat, 01 Mar 2025 09:56 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:56 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तमिलनाडु हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद कुछ देर के बाद वहां अफरा-तफरी माहौल बन गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित तमिलनाडु हाउस को शनिवार सुबह बम से उड़ाने की सूचना मिली। हालांकि, यह सूचना फर्जी पाई गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने हालांकि तमिलनाडु हाउस पर किसी भी तरह की धमकी मिलने से इनकार किया है। डीएफएस के अनुसार, सुबह साढ़े दस बजे एक कॉल आई थी। जिसमें तमिलनाडु हाउस में बम होने की धमकी दी गई थी। हालांकि, यह एक फर्जी सूचना निकली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक दमकल वाहन को तमिलनाडु हाउस भेजा गया। उन्होंने बताया कि परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी ली गई।
विज्ञापन