फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swiss woman murder case: Evidence of receiving money from abroad through hawala found

स्विस महिला हत्याकांड : विदेश से हवाला के जरिए रकम मंगाने के सबूत मिले, अब इस कोण से भी पड़ताल

Sat, 28 Oct 2023 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 03:46 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता लगा कि वह विदेश से हवाला के जरिए रकम को भारत मंगाता था। वह अपने विदेशी ग्राहकों से कैश में रकम लेता था। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं मोटी रकम को विदेश से मंगाने के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
Swiss woman murder case: Evidence of receiving money from abroad through hawala found
Delhi Police - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्विस महिला लीना बर्जर की हत्या के आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस को काफी अहम सबूत मिले है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता लगा कि वह विदेश से हवाला के जरिए रकम को भारत मंगाता था। वह अपने विदेशी ग्राहकों से कैश में रकम लेता था। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं मोटी रकम को विदेश से मंगाने के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने अब हवाला के कोण से जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा ये किया है कि वह व उसका पिता विदेश में हाईप्रोफाइल लोगों को झाड-फूंक कर ठीक करने का झांसा देते थे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार होने के बावजूद हत्या का आरोपी गुरप्रीत सिंह विदेश जाता रहता था। जांच में पता लगा कि गुरप्रीत सिंह व उसके पिता ज्योतिषी हैं और तंत्र-मंत्र करने का झांसा देते थे। इस कारण ये विदेश जाते रहते थे और इनके विदेश में काफी ग्राहक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह विदेशी ग्राहकों से कैश मे मोटी रकम दक्षिणा के तौर पर लेते थे। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये इस रकम को हवाला के जरिए भारत मंगाते थे। दिल्ली पुलिस के अलावा आयकर विभाग भी आरोपी के घर से मोटी रकम मिलने मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच में में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी के पास से मिली कुछ रकम उसके प्रॉपर्टी को बेचने की है। आरोपी के परिवार का सुभाष नगर में मकान था। उसने करीब दो वर्ष पहले इस मकान को बेचा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के घर से सात लाख रुपये की कीमत की यूरो करेंसी मिली है।


पुलिस ये पता कर रही है कि ये विदेशी करेंसी उनके पास कैसे और कहां से आई। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का पिता अभी भी विदेश में है। पुलिस कुछ ग्राहकों से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed