{"_id":"52c99cd922f9b0faba7f9df529e6827e","slug":"swindle-and-assault-in-the-name-of-providing-jobs-to-the-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी और मारपीट
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 29 Feb 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, मारपीट व धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। खेड़कीदौला थाना पुलिस अज्ञात छह युवकों पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
झज्जर के सालावास का रहने वाला संदीप दो दिन पहले नौकरी की तलाश में गुडग़ांव आया था। दीवार पर लगे पोस्टर के आधार पर एस एस प्लेसमेंट कंपनी से संपर्क किया।
विज्ञापन
जिसके बाद युवकों ने उसे होंडा चौक के पास आफिस बुलाया। वहां पर उसने रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक हजार रुपया दिया। जिसके बाद बाहर निकला आस-पास के लोगों व वहा पर मौजूद युवकों की गतिविधि पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
संदीप वापस उनके पास पहुंचा। जहां पर उसने अपने पैसे की मांग की। युवकों ने पैसा वापस करने के बजाय उससे मारपीट की और वहां से भगा दिया।
आरोपियों ने उसे पिस्तौल निकाल कर दुबारा वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह खेड़कीदौला थाना पुलिस के पास पहुंचा।
थाना प्रभारी के आदेश पर पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को घटना स्थल पर छापेमारी की। जहां पर प्लेसमेंट कंपनी में ताला लगा मिला।