फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swelling and bluish discoloration on Sarangi's cheekbone; Mukesh Rajput still feeling dizzy, says RML doctor

Delhi: सारंगी के गाल की हड्डी पर सूजन, मुकेश राजपूत को अभी भी आ रहे चक्कर; RML ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Sat, 21 Dec 2024 01:01 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Swelling and bluish discoloration on Sarangi's cheekbone; Mukesh Rajput still feeling dizzy, says RML doctor
अस्पताल में भर्ती सांसद प्रताप सारंगी - फोटो : अमर उजाला

राम मनोहर लोहिया ने शनिवार को भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया। आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि सारंगी के गाल की हड्डी पर सूजन और नीलापन है। जांच के लिए एक्स-रे की योजना बनाई गई है। डॉक्टर ने कहा कि भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को अभी भी थोड़ा चक्कर आ रहा है। उन्हें बेचैनी हो रही है।

विज्ञापन


घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर RML एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कहा, 'आज हमने देखा कि सारंगी जी कि उनके गाल की हड्डी पर सूजन और नीलापन है। हम एक्स-रे करवाने जा रहे हैं कि क्या यह कोई मामूली फ्रैक्चर है या भौं के ऊपर चोट की वजह से है और खून नीचे की ओर बह रहा है। गाल की हड्डी पर थोड़ा खून जमा हुआ है। मुकेश राजपूत को अभी भी थोड़ा चक्कर आ रहा है। वह असहज भी महसूस कर रहे हैं...हम उनकी निगरानी कर रहे हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्कामुक्की हुई थी। इस धक्कामुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराय गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed