फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal shared a post on X after Atishi ends indefinite hunger strike

'मैंने दो बार किया अनशन': आतिशी पर स्वाति मालीवाल का तंज, बोलीं- झूठ बोलने से शक्ति नहीं आती; खैर आप ठीक रहें

Tue, 25 Jun 2024 02:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 02:17 PM IST
सार

दिल्ली मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन मंगलवार को पांचवें दिन समाप्त हो गया। जिसके बाद आप सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर तंज भी कसा और जल्द ठीक होने की दुआ भी की।

विज्ञापन
Swati Maliwal shared a post on X after Atishi ends indefinite hunger strike
मंत्री आतिशी और सांसद स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनका अनशन खत्म हो गया। आतिशी का अनशन खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर आतिशी पर जोरदार तंज कसा और साथ ही जल्द ठीक होने की कामना भी की। 

विज्ञापन


सच्चे और पवित्र मन से होता है सत्याग्रह: स्वाति मालीवाल
आतिशी के अनशन पर स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि गांधी जी ने अनशन की पवित्र विधि को सत्याग्रह का नाम दिया था। सत्याग्रह जो हमेशा सच्चे और पवित्र मन से किया जाता है। 
विज्ञापन




मैंने 13 दिन तक किया था अनशन: स्वाति मालीवाल
आगे लिखा कि मैंने दो बार अनशन किया। एक बार 10 दिन और एक बार 13 दिन तक अनशन किया था।। मेरे अनशन के बाद देश में बच्चों के बलात्कारियों को फांसी की सजा हो, ऐसा क़ानून भी बना। संघर्ष की राह बहुत मुश्किल होती है। कई साल ज़मीन पर संघर्ष करके ही अनशन करने की शक्ति हासिल होती है। दूसरों के बारे में पूरा दिन झूठी और गंदी बातें बोलने से नहीं होता। खैर आशा है कि आपका स्वास्थ्य जल्दी ठीक होगा और आप दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed