फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swati maliwal sat on indefinite hunger strike at rajghat

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: दोषियों को फांसी दिलाने के लिए स्वाती मालीवाल का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
swati maliwal sat on indefinite hunger strike at rajghat
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरैप- हैवानियत और उन्नाव में नाबालिग से बलात्कार की घटना को लेकर देश में गुस्से का उबाल है।

विज्ञापन


इसी बीच शुक्रवार से दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी समता स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु कर दी है। अनशन शुरु करने से पहले वह राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर भी गई।
विज्ञापन


अनशन पर बैठने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि यदि बच्चियों से बलात्कार होता रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा। दोपहर में अनशन को समर्थन देने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा भी अनशन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने समता स्थल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी अनशन स्थल पर पहुंची।

अनशन शुरु करने से पहले उन्होंने कहा कि छोटी बच्चियों की चीखें क्यों सुनाई नहीं दे रही। कभी दिल्ली, कभी कठुआ और कभी उन्नाव, यह सब क्या हो रहा है। क्या बच्चियां ऐसे ही लुटती रहेंगी।

बृहस्पतिवार को लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रधानमंत्री के अनशन पर बोलते हुए स्वाति ने कहा कि यदि बच्चियों के साथ बलात्कार होता रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा।

हमारी मांग यही है कि छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को छ: माह के अंदर फांसी की सजा हो। पोक्सो कानून में फांसी की सजा को जोडने की बात की जा रही है। लेकिन कानून बनाने से कुछ नहीं होगा।

कानून को सही तरीके से लागू नहीं कराया तो वह एक जुम्ला बनकर रह जाएगा। उन्होंने पुलिस की जवाबदेही तय करने, पुलिस के संसाधन बढ़ाने, फास्ट ट्रैक स्थापित करने की बात की। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने पर ही अब अनशन टूटेगा।

छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर फरवरी में आयोग ने रोप रोको अभियान भी चलाया था। इस अभियान के तहत लाखों की संख्या में पत्र केमाध्यम से लोगों की मन की बात प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाई गई थी। बीते बृहस्पतिवार को भी स्वाति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था।  

पीएम तो पत्र में लिखा था ऐसा

swati maliwal sat on indefinite hunger strike at rajghat
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

अनशन को समर्थन देने यशवंत सिन्हा पहुंचे 
स्वाति मालीवाल के अनशन को समर्थन देने केलिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा, पूर्व राजनायिक के.सी सिंह, भी पहुंचे। यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह दुख की बात है कि देश व दिल्ली में बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

इससे पूरी दुनिया में गलत संदेश जा रहा है। दुनिया में हमारा देश रेप की राजधानी केनाम से जाना जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री इन घटनाओं पर चुप्पी साधे हैं। आज तक उनका कोई बयान नहीं आया है।

कठुआ व उन्नाव की घटना काफी शर्मनाक है। कुछ लोग कठुआ की घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाओं केसाथ बढ़ते अपराधों के खिलाफ सभी पार्टी केनेताओं को एक साथ आना चाहिए।


आठ माह की बच्ची के माता-पिता भी पहुंचे 
दो माह पहले दिल्ली में आठ माह की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ था। दिल्ली महिला आयोग के इस अनशन को समर्थन देने के लिए आठ माह की बच्ची के माता-पिता भी पहुंचे।

वहीं चलती बस में छेड़छाड़ का  शिकार बनी डीयू की छात्रा ने अनशन स्थल पर आपबीती सुनाई। किस तरह से उन्हें पुलिस से शिकायत करने में समस्या आई। अनशन स्थल पर अस्मिता थियेटर ग्रुप के अरविंद गौड़ व उनकी टीम ने दस्तक नाम से नाटकों का मंचन भी किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed