{"_id":"653e5a651b06991020089ac7","slug":"swati-maliwal-issues-notice-to-delhi-police-in-case-of-selling-objectionable-pictures-of-hindu-gods-and-goddes-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ऑनलाइन बेची जा रहीं हिंदू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरें, स्वाती मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ऑनलाइन बेची जा रहीं हिंदू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरें, स्वाती मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटि
Sun, 29 Oct 2023 06:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:43 PM IST
सार
दिल्ली महिला आयोग ने इंटरनेट पर बेची जा रही हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाती मालीवाल ने कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने इंटरनेट पर बेची जा रही हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों के संबंध में एक शिकायत पर कड़ा रूख अख्तियार किया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग को शिकायतकर्ता ने बताया है कि कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन बेच रहे हैं।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे कुछ ईमेल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें देवी-देवताओं की कुछ तस्वीरें भी हैं, जिन्हें अश्लील तरीके से दर्शाया गया है। इस बारे में आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस करके इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी मांगी है। इसके अलावा उक्त सामग्री को इंटरनेट से हटाने और इसे प्रचलन से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह कृत्य बेहद अपमानजनक है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और समूहों के बीच दुश्मनी पैदा होती है। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन