स्वाति मालीवाल विवाद: केजरीवाल संग दिखे बिभव कुमार, भाजपा ने शेयर की फोटो, कहा- अपने पीए को बचा रहे सीएम
स्वाति मालीवाल विवाद के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी सहायक बिभव कुमार अरविंद केजरीवाल के साथ दिखाई दिए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर बिभव कुमार, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ दिखाई दिए हैं। तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है।
विस्तार
लखनऊ एयरपोर्ट से बुधवार की रात एक तस्वीर सामने आई, इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल के साथ उनके निजी सहायक बिभव कुमार भी दिखाई दिए हैं। बिभव कुमार की अरविंद केजरीवाल के साथ यह तस्वीर ऐसे समय आई है, जब दो दिन पहले ही आप नेता संजय सिंह ने स्वीकार किया था कि स्वाति मालीवाल के साथ बिभव ने बदसलूकी की थी। उन पर अरविंद केजरीवाल कार्रवाई करेंगे।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को दावा किया कि तस्वीर से अब सबकुछ स्पष्ट हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने निजी सहायक बिभव कुमार को बचा रहे हैं।
पूनावाला ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लखनऊ हवाई अड्डे पर आप नेताओं की एक तस्वीर साझा की। इसमें पार्टी प्रमुख केजरीवाल, संजय सिंह और बिभव कुमार साथ में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि 72 घंटे में विभव कुमार पर कोई एफआईआर नहीं हुई, केजरीवाल बचा रहे हैं। बिभव को साथ घूम रहे हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट की कल रात की ये फोटो
— Kapil Mishra (Modi Ka Pariwar) (@KapilMishra_IND) May 16, 2024
काली शर्ट में बिभव हैं जिसने स्वाति मालीवाल को मारा
साथ में संजय सिंह जिन्होंने बताया कि बिभव ने बहुत ग़लत किया , केजरीवाल नाराज़ है
तीसरे ख़ुद केजरीवाल जिन पर स्वाति को पिटवाने का आरोप pic.twitter.com/cVszpEFagb