Swati Maliwal: बिभव की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, कोर्ट में रो पड़ीं स्वाति मालीवाल; वकील ने दी ये दलील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वाति मालीवाल कोर्ट में रो पड़ीं। इस दौरान बिभव कुमार के वकील ने कोर्ट में दलील दीं।
विस्तार
#WATCH | AAP MP Swati Maliwal leaves from Delhi's Tis Hazari court after attending Bibhav Kumar's bail hearing
विज्ञापन
The order on the bail plea has been reserved. pic.twitter.com/9aPJNrhUHR— ANI (@ANI) May 27, 2024
बिभव कुमार के वकील ने बचाव में अदालत के सामने दलील पेश की। उन्होंने सुनवाई में कौरवों और द्रौपदी का जिक्र किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वाति मालीवाल रोने लगीं। बिभव कुमार के वकील ने कहा कि इस केस में बिभव के खिलाफ जिन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, उनका कोई औचित्य नहीं बनता।
इस केस में आईपीसी 308 के तहत मुकदमा दर्ज करने का कोई मतलब नहीं है। स्वाति मालीवाल को सीएम आवास पर बुलाया नहीं गया था, उन्होंने जबरदस्ती मुख्यमंत्री आवास के अंदर घुसने की कोशिश की।
बिभव के वकील ने कहा कि स्वाति मालीवाल को सिक्योरिटी स्टाफ ने बाहर इतंजार करने को कहा था पर वो सिक्योरिटी जोन को पार कर अंदर घुस आईं। सिक्योरिटी स्टाफ ने भी अपने बयान में कहा है कि मैडम ने मुझसे कहा कि 'आप सांसद को बाहर इंतजार कराओगे।'
Swati Maliwal assault case: AAP MP Swati Maliwal reached Delhi's Tis Hazari court to attend the bail hearing of Delhi CM's aide Bibhav Kumar
— ANI (@ANI) May 27, 2024
Senior advocate N Hariharan submitted that this bail application is maintainable. This is the right court which has jurisdiction to hear…