डीयू में संगोष्ठी में विचार रखेंगे स्वामी, अयोध्या मुद्दे को लेकर हो चुका है विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते जनवरी माह में रामजन्म भूमि मंदिर को लेकर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होकर विचार रखने को लेकर मचे हंगामे के बाद एक बार फिर भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मनियम स्वामी 27 सितंबर को फिर डीयू पहुंच रहे हैं।
इस बार वह डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज में 21वीं सदी में एकात्म मानववाद की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विचार रखेंगे।
किरोड़ीमल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन अरूंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ की ओर से किया जा रहा है। डॉ. सुब्रह्मनियम स्वामी इस पीठ के अध्यक्ष हैं व इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे।
27 सितंबर को एकात्म मानववाद पर होगा आयोजन
उनके साथ इस कार्यक्रम में एकात्म दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री समेत अन्य लोग भी विचार रखेंगे।
डीयू में स्वामी की मौजूदगी को लेकर उपजे विवाद पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजय कुमार के मुताबिक, डॉ. स्वामी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की 21वीं सदी में प्रासंगिकता के विषय पर विचार रखने के लिए आ रहे हैं।
फिर भी अगर इस विषय पर कोई विवाद चाहता है तो इसे उचित नहीं कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक बात बीते कार्यक्रम के विवाद की है तब भी डॉ. स्वामी लाख विरोध के बावजूद आए थे और छात्रों व शिक्षकों के बीच अपनी राय बेबाकी से रखी थी।