फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SUV driver kept running with fake number plate in his car

Delhi: स्विफ्ट कार का नंबर लगाकर SUV चालक दौड़ा रहा वाहन, लगातार चालान आने के बाद गाड़ी के मालिक ने की शिकायत

Tue, 12 Sep 2023 12:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Sep 2023 12:32 AM IST
सार

गाड़ी मालिक का आरोप है कि पिछले ढ़ाई साल में उनके पास चार चालान आ चुके हैं। उसके बाद उन्होंने नारायणा थाने में इस बाबत शिकायत की है।

विज्ञापन
SUV driver kept running with fake number plate in his car
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की सड़कों पर एक एसयूवी चालक अपनी गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे दौड़ा रहा है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब उस नंबर प्लेट की कार के मालिक के पास यातायात पुलिस का चालान पहुंचने लगा। गाड़ी मालिक का आरोप है कि पिछले ढ़ाई साल में उनके पास चार चालान आ चुके हैं। उसके बाद उन्होंने नारायणा थाने में इस बाबत शिकायत की है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित स्विफ्ट कार मालिक की पहचान पीयूष मित्तल (71) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ नारायणा इलाके में रहते हैं। वह सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी से उप निदेशक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पास एक स्विफ्ट डिजायर कार है। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार का कम ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पिछले चार साल में उनके पास यातायात पुलिस से तेज रफ्तार से वाहन चलाने के चार चालान आ चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास 25 अप्रैल 2021 को पहला चालान आया। दूसरा चालान 14 सितंबर 2021 को आया। वहीं तीसरा चालान 18 फरवरी 2023 को आया। लगातार आ रहे चालान से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत नारायणा थाना पुलिस से की। पीड़ित ने बताया कि उनके पास चौथा चालान पांच सितंबर को पहुंचा। उन्होंने इसकी कॉपी पुलिस को सौंप दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि चालान वाली जगह के सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला है कि एसयूवी चालक अपने वाहन पर पीड़ित की कार का नंबर लगाकर घूम रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed