फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspicious death of two women at different places in Delhi

Delhi: अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भजनपुरा में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

Mon, 12 Dec 2022 11:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 12 Dec 2022 11:11 PM IST
सार

दोनों के परिजनों ने इनके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। मिन्नी के परिवार का कहना है कि हत्या करने के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंका गया है। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। दोनों के ससुराल वाले घटना को आत्महत्या बता रहे हैं।

विज्ञापन
Suspicious death of two women at different places in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भजनपुरा में दूसरी मंजिल से गिरकर मिन्नी (25) की मौत हो गई। वहीं न्यू उस्मानपुर इलाके में अनम (21) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।

विज्ञापन


दोनों के परिजनों ने इनके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। मिन्नी के परिवार का कहना है कि हत्या करने के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंका गया है। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। दोनों के ससुराल वाले घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पहले मामले में मिन्नी परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति मनोज बैंसला के अलावा बाकी सदस्य हैं। इसी साल 20 फरवरी 2022 को मिन्नी की शादी हुई थी। उसका मायका कृष्णा नगर इलाके का है। मिन्नी के परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह उनके पास कॉल आया कि उनकी बेटी दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई है। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत का पता चला। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बेटी को परेशान किया जा रहा था। अब उसकी हत्या कर शव को नीचे फेंका गया है। वहीं ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू उस्मानपुर मामले में अनम परिवार के साथ उस्मानपुर में रहती थी। इसके परिवार में दाउद व अन्य सदस्य हैं। मूलरूप से अमरोहा की रहने वाली अनम ने करीब ढाई साल पूर्व दाउद से प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों अमरोहा से दिल्ली आ गए थे। ससुराल पक्ष ने पुलिस को बयान दिया कि रविवार को अचानक अनम की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के भाई तालिब का आरोप है कि उसकी बहन के साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed