फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspects roaming in Delhi-NCR with hand grenade and AK-47

Delhi : हैंडग्रेनेड और एके-47 लेकर दिल्ली-एनसीआर में घूमते रहे संदिग्ध, अलकायदा से प्रभावित हैं मॉड्यूल

Mon, 02 Sep 2024 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 05:25 AM IST
सार

राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़े गए संदिग्धों से हैंडग्रेनेड बरामद किए गए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी अभी एक ही हैंडग्रेनेड बरामद होने की पुष्टि कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Suspects roaming in Delhi-NCR with hand grenade and AK-47
demo pic... - फोटो : एएनआई

विस्तार

अलकायदा से प्रभावित होकर आतंकी माड्यूल बने संदिग्धों से हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं। राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़े गए संदिग्धों से हैंडग्रेनेड बरामद किए गए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी अभी एक ही हैंडग्रेनेड बरामद होने की पुष्टि कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस मॉड्यूल का एक खतरनाक सदस्य अभी भी फरार है। इस सदस्य को बम बनाना आता है। सूत्रों का दावा है कि पकड़े गए संदिग्ध दिल्ली व एनसीआर में हैंडग्रेनेड व एके-47 जैसे खतरनाक हथियार लेकर दिल्ली-एनसीआर में घूमते रहे, मगर कहीं भी पुलिस की इन पर नजर नहीं पड़ी। गनीमत रही कि विशेष प्रकोष्ठ ने समय से इन संदिग्धों को पकड़कर दिल्ली-एनसीआर को बड़ी वारदात से बचा लिया। 
विज्ञापन


विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भिवाड़ी से जो छह संदिग्ध पकड़े गए हैं उनके पास से हैंडग्रेनेड जैसे हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये हैंडग्रेनेड व एके-47 जैसे कहां से लाए और इन्हें भिवाड़ी क्यों लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध युवक रांची से ट्रेन से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। भिवाड़ी के रहने वाले दो युवक इनको कार से लेने आनंद विहार रेलवे स्टेशन आए थे और भिवाड़ी लेकर गए थे। इस दौरान संदिग्धों के पास हैंडग्रेनेड व एके-47 जैसे हथियार मौजूद थे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया संदिग्ध कार से दिल्ली रिंग रोड़ से लेकर भिवाड़ी गए थे। 

कड़ी आतंकी ट्रेनिंग लेकर आए थे मेवात
विशेष प्रकोष्ठ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध मेवात के जंगलों में आतंकवाद की कड़ी ट्रेनिंग लेने आए थे। इन्होंने यहां पर एक ही दिन की ट्रेनिंग ली थी, इसके लिए बाद दिल्ली पुलिस ने इनको दबोच लिया। जो आरोपी इनको भिवाड़ी लेकर गए थे उन्होंने ही इनका भिवाड़ी में ठहराने व अन्य इंतजाम किए थे। 


टेलीग्राम के जरिए हैंडलर के संपर्क में आया था डाॅक्टर
इस आतंकी मॉड्यूल का सरगना डाॅक्टर इश्तियाक टेलीग्राम के जरिए अलकायदा से जुड़े हैंडलर के संपर्क में आया था। हैंडलर ही डाक्टर को सभी तरह के निर्देश देता था। डाक्टर ने बताया कि वर्ष 2021 में किसी जानकार ने हैंडलर के आईडी दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये आईडी भी डिएक्टीवेट हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed