फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surajkund Mela 2018 free WiFi allowed air show not permitted

सूरजकुंड मेला 2018 : फ्री वाई-फाई को मंजूरी... हवाई दर्शन पर रोक 

Tue, 30 Jan 2018 02:26 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, फरीदाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 30 Jan 2018 02:26 PM IST
सार


- सूरजकुंड मेले में निजी मोबाइल कंपनियां देंगी निशुल्क सुविधा
- सुरक्षा के चलते इस बार हेलीकॉप्टर से नहीं होंगे मेला दर्शन 

 
फरीदाबाद।

विज्ञापन
Surajkund Mela 2018 free WiFi allowed air show not permitted
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार जहां दर्शक फ्री वाई-फाई की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, वहीं हेलीकॉप्टर से मेला दर्शन के लुत्फ से उन्हें वंचित रहना पड़ेगा। सुरक्षा कारणों के चलते इस बार मेले के ऊपर हेलीकॉप्टर से पर्यटकों को घुमाने की मंजूरी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि देेश में आतंकी वारदात के मद्देनजर आईबी के अलर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अधिकारी इस बारे में खुलकर नहीं बोल रहे हैं। सूरजकुंड मेले को ऊपर से देखने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग हर साल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी करता था।
विज्ञापन


देश-विदेश के कई राज्यों से आने वाले पर्यटकों को एक निश्चित शुल्क के बदले हेलीकॉप्टर की यात्रा कराई जाती थी। इस बार सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर के संचालन को बंद रखने का फैसला विभागीय अफसरों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के साथ ही इस बार अन्य सभी निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों ने मेले में आने वाले अपने सभी दर्शकों को फ्री वाई-फाई सुविधा देने का फैसला किया है। इसके लिए मेला परिसर के अंदर ही सभी प्रमुख कंपनियां अपने मोबाइल टॉवर लगा रही हैं।

सूरजकुंड मेले के नोडल अफसर राजेश जून ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विगत वर्ष सिर्फ बीएसएनएल ने ही मेले में दर्शकों को फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इस बार एयरटेल और वोडाफोन समेत कई निजी कंपनियों ने यह सुविधा निशुल्क देने के लिए आवेदन किया है।

उद्घाटन के दौरान मंच साझा करेंगे खट्टर-योगी

Surajkund Mela 2018 free WiFi allowed air show not permitted

मोबाइल कंपनियां अपने-अपने उपभोक्ताओं को यह सुविधा देंगी। इसके लिए मोबाइल उपभोक्ता को अपनी मोबाइल कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ओपन नेटवर्क को सेलेक्ट करने पर वाईफाई की सुविधा शुरू हो जाएगी।

नोडल अफसर ने बताया कि हेलीकॉप्टर से सूरजकुंड मेले के दर्शन इस बार नहीं हो सकेंगे। मेले में साल-दर-साल बढ़ती भीड़ और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश की थीम वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के उद्घाटन की रूपरेखा भी तय हो गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी तय हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी उद्घाटन में शामिल होंगे।

इनके अलावा यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा भी उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहेंगे। दोनों सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए मेला परिसर में ही राजहंस होटल के सामने हेलीपैड बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल 2 फरवरी को दस बजे यहां पहुंचेंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर साढ़े दस बजे लैंड करेगा। दोनों राज्यों के सीएम राजहंस होटल में विश्राम करेंगे और ठीक 11 बजे यूपी के अपना घर पहुंचकर मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed