फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court worried about pollution in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- हम भविष्य को लेकर चिंतित

Sat, 07 Mar 2020 02:08 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 07 Mar 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court worried about pollution in Delhi NCR
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कोर्ट ने दिल्ली के नगर निगमों व अन्य एजेंसियों को प्रदूषण कम करने को लेकर बीएस 6 मानक वाले डीजल वाहन खरीदने को कहा। जस्टिस अरुण मिश्रा व जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। याचिका में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए इस्तेमाल होने वाले दो हजार सीसी या इससे अधिक क्षमता वाले डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन की अनुमति मांगी गई थी।

विज्ञापन


ईडीएमसी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि निगम को ठोस कचरा प्रबंधन के काम के लिए जिस तरह के वाहनों की आवश्यकता है, वैसे वाहन डीजल संस्करण में उपलब्ध है। वाहनों में जो क्षमता चाहिए, वह डीजल ईंधन से ही प्राप्त हो सकती है। इस पर पीठ ने कहा,  हम आज के लिए नहीं, भविष्य के लिए चिंतित हैं। भविष्य में आपको बीएस 6 मानक के अनुरूप वाहन खरीदने होंगे। जब इनका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा तो डीजल वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी घट जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed