फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supreme Court Metro station Woman falls tracks CCTV probe

Delhi Metro: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर महिला ट्रैक से गिरी, अस्पताल में भर्ती; हालत नाजुक

Tue, 23 Sep 2025 01:48 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 23 Sep 2025 01:48 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर महिला ट्रैक पर गिर गई। यात्री चिल्लाने लगे। इसके बाद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी दौड़कर आए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Supreme Court Metro station Woman falls tracks CCTV probe
दिल्ली मेट्रो-फाइल फोटो। - फोटो : freepik

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को एक महिला ट्रैक पर गिर गई। ये देख वहां मौजूद यात्री चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी दौड़कर आए। महिला को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद उसको अस्पताल लेकर गए। पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि वो कौन है? यहां क्या करने आई थी? कहां जा रही थी? पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


महिला की हालत नाजुक
महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर उसका इलाज करने में जुटे हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि महिला सुसाइड करने आई हो। उसने जानबूझकर तो छलांग नहीं लगाई है। अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। बातचीत के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि वो काफी देर तक मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi: पति की प्रेमिका से पत्नी बोली- तुमने मेरा रिश्ता तोड़ा... एक करोड़ हर्जाना दो, जानें कोर्ट ने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed