{"_id":"5b3edb024f1c1bbe248b4c65","slug":"supreme-court-given-permission-for-auction-properties-of-unitech-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटेक की संपत्ति बेचकर होगा खरीदारों को भुगतान, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिटेक की संपत्ति बेचकर होगा खरीदारों को भुगतान, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Jul 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Clat 2018, Supreme Court
फ्लैट खरीदारों की रकम वापस करने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को यूनिटेक की 618 एकड़ जमीन की नीलामी को मंजूरी दे दी। ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी और तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में स्थित हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एसएन ढींगरा के पैनल को नीलामी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने यूनिटेक की संपत्तियों को नीलाम करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था। इस पैनल ने यूनिटेक की छह सौ एकड़ की जमीन को नीलाम करने का पूरा ड्राफ्ट बनाया था। ये वो जमीन है, जिस पर कोई विवाद नहीं है। पीठ ने जस्टिस ढींगरा पैनल से आगरा की संपत्ति की नीलामी चार हफ्ते के अंदर जबकि वाराणसी और श्रीपेरंबदूर की संपत्तियों की नीलामी छह हफ्ते के अंदर करने को कहा है।
विज्ञापन
समिति की ओर से पीठ को जानकारी दी गई कि वह यह प्रयास करेगी कि नीलामी में संपत्तियों की अच्छी कीमत मिले। 14 मई को हुई पिछली सुनवाई में ही पीठ ने संकेत दिए थे कि जुलाई में यूनिटेक की 618 एकड़ जमीन की ई-नीलामी पर विचार किया जा सकता है। यूनिटेक की आगरा में 88 एकड़, वाराणसी में 130 एकड़ और तमिलनाडु में 400 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन