फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supporters of political parties discussed in Satta Ka Sangram Gautam Buddha Nagar

Satta Ka Sangram: गौतमबुद्धनगर में राजनीतिक दलों के समर्थकों ने की चर्चा, व्यक्त की अपनी-अपनी राय; देखें Video

Mon, 01 Apr 2024 06:31 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 01 Apr 2024 06:31 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गौतमबुद्धनगर पहुंचा। सोमवार को चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई। इस चुनावी चर्चा में सपा, बसपा और भाजपा के समर्थकों ने अपनी-अपनी बात रखी। 
 

विज्ञापन
Supporters of political parties discussed in Satta Ka Sangram Gautam Buddha Nagar
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने कहा कि भाजपा के सांसद यहां की मूलभूत समस्याओं से वाकिफ हैं, लेकिन अभी तक सोसाइटी में एक भी पानी का प्याऊ नहीं है और न ही कोई पानी का टैंक है। अस्पतालों को लेकर कहा कि जब नोएडा प्राधिकरण ने अस्पताल के लिए जमीन दी तो अस्पताल में 10 प्रतिशत बेड निशुल्क होगा, दो घंटे सुबह और शाम ओपीडी निशुल्क होगी, लेकिन इन नियमों का पालन सांसद ही नहीं कर रहे हैं, फिर और कौन करेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसानों को, मजदूरों को 10 प्रतिशत का कोटा नोएडा प्राधिकरण द्वारा दिया गया है। यदि इस कोटे को सरकार दे देती तो कोरोना के समय में कई लोगों को इलाज मिल जाता। कोरोना के समय में सांसद किसी अस्पताल तक में नहीं गए, उन्होंने किसी भी सरकारी अस्पताल का दौरा नहीं किया। सपा समर्थक राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी सरकारी अस्पताल का निर्माण नहीं किया। सपा सरकार ने अंडरपास बनवाए, मेट्रो का विस्तार हुआ, इंडोर स्टेडियम बनवाए, मल्टीलेवल पार्किंग बनवाई। केवल हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करना सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा समर्थक ने कहा कि जो हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ नारे लगाते थे, जो बुकलेट छपवा दी थी। आज मजबूरी है कि भाजपा उनके नारे लगा रही है। भ्रष्टाचारियों को साथ में ले रही है। नारायण राणे को मंत्री बनाया। जिन पर 350 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। अजीत पवार को भी मंत्री बना दिया, कुछ दिन पहले उनके खिलाफ थे। भाजपा एक वॉशिंग मशीन की तरह हैं, जिसमें भ्रष्टाचारी आते हैं और शिष्टाचारी बनकर बाहर निकलते हैं। 

बसपा समर्थक ने कहा कि गारंटी किसी की भी नहीं है, अगर नेता की गारंटी होती तो एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में नहीं जाते, अगर ईमानदार होते और वफादार होते तो अपने घर में रहते। नोएडा में विकास को लेकर कहा कि इस सरकार और पिछली सरकार में भी कोई योगदान नहीं किया गया। हमारी पार्टी ने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य किए। यमुना एक्प्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी आदि कई विकास मायावती ने किए। भाजपा में दबंगई के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। 

भाजपा समर्थक ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में एयरपोर्ट सांसद की देन है। इसके कारण पूरे गौतमबुद्धनगर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। सभी लोगों के लिए रोजगार की भी व्यवस्था की गई है। सबका साथ सबका विकास लेकर हम चल रहे हैं। इतनी योजनाएं पीएम मोदी ने दीं, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने सड़कें बनाईं, गरीबों के राशन दिया है। उन्होंने कहा कि केवल पत्थर लगा देने से काम नहीं होता है, भाजपा सरकार ने वास्तविक तौर पर काम किए हैं। 


कोरोना के सममय में सभी पार्टियां अपने घरों में थी, उस समय भाजपा ने लोगों का साथ दिया। मरीजों का निशुल्क इलाज भी करवाया। किसानों को किसान सम्मान निधि और जनता को शौचालय दिए गए हैं। भाजपा समर्थकों ने कहा कि अगर काम नहीं किया तो चुनाव कैसा जीता। काम किया है और काम करेंगे। पूरा देश पीएम मोदी पर विश्वास करता है। विपक्षी पार्टियों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है। इनके पास प्रत्याशी भी नहीं हैं, वे प्रत्याशियों को एक्सपोर्ट कर रहे हैं। 

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने कहा कि डॉ. महेश शर्मा की यहां पर तानाशाही चल रही है और जातिवाद फैला रखा है। हमारे सामने महेश शर्मा ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि मजबूरी में हमें बसपा के साथ जाना पड़ा। बसपा ने राजपूत प्रत्याशी बनाकर सम्मान किया, भाजपा ने हमारे समाज के सभी नेताओं का टिकट काट दिया। यदि भाजपा राजपूत समाज का सम्मान करेगी तो वह भाजपा का समर्थन करेंगे। जेवर विधानसभा के आकलपुर गांव में डॉ. महेश शर्मा का विरोध किया गया। लोगों ने उनसे पूछा कि पिछले 10 साल से कहां थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed