AAP Road Show: सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो, बोलीं- इस देश को बचा लीजिए, तानाशाही के खिलाफ वोट करें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक रोड शो किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील की है।
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनेता प्रचार के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। दिल्ली में भी प्रचार जोरों पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो निकाला। जिसके बाद उनकी राजनीति में एंट्री हो गई है। यह उनका पहला रोड शो है।
सड़कों पर लगे केजरीवाल के पोस्टर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से आप के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया। मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडली इलाके में रोड शो से पहले आई लव केजरीवाल और जेल का जवाब वोट से के पोस्टर लगाए गए हैं।
#WATCH मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/YUnY8haorG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2024
दिल्ली वालों से सुनीता केजरीवाल की अपील
सुनीता केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि ये देश तानाशाही की ओर जा रहा है। इस देश को बचा लीजिए। 25 मई को वोटिंग का दिन है। आप लोग वोट देने जाएंगे। उस दिन तानाशाही के खिलाफ वोट दें। जय हिंद.. उन्होंने जेल का जवाब वोट से का नारा भी लगाया।
मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि वे पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही हैं। अभी तक ऐसे कार्यक्रम के प्रमुख मुख्यमंत्री केजरीवाल हुआ करते थे। उनके जेल जाने के बाद इस कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्वी दिल्ली में सुनीता केजरीवाल जी का विशाल रोड-शो। https://t.co/lQUPeU7LQe
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 27, 2024
सुनीता केजरीवाल के रोड शो से पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज से शुरुआत हो रही है। हम लोग रोड शो के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मैसेज जनता तक पहुंचाएंगे।
VIDEO | “Beginning today, we are going to take Delhi CM Arvind Kejriwal’s message to the public through roadshows, helmed by Sunita Kejriwal,” says Delhi Minister Gopal Rai (@AapKaGopalRai) on Sunita Kejriwal's roadshow, scheduled to be held in East Delhi later today.… pic.twitter.com/qpodmCyisX
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2024
दिल्ली के अलावा इन राज्यों में भी रोड शो
रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी। वे दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में भाजपा के लिए अलग माहौल बन गया है। लोग पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया। हर कोई इस गिरफ्तारी के खिलाफ है। दिल्ली-पंजाब की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है।
आप का भाजपा पर तंज
आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने ईडी की मदद से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने चुनाव में हार के डर के कारण ये कार्रवाई की। भाजपा नहीं चाहती थी कि केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। दिल्ली-पंजाब के साथ दूसरे हिस्सों में जनता मुख्यमंत्री के समर्थन में आई है।
आप के मंत्री और नेता होंगे शामिल
रोड शो के दौरान सुनीता के साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। रोड शो जिस विधानसभा क्षेत्र से निकलेगा, उसमें स्थानीय विधायक सहित अन्य नेता शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से पार्टी जनता के सामने अपनी बात रखेगी।