फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunita Kejriwal campaign through mega road show on Saturday after Delhi she go to Punjab Gujarat and Haryana

LS Elections : आज पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो के साथ सुनीता केजरीवाल की सियासी एंट्री, संभाली प्रचार की कमान

Sat, 27 Apr 2024 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Apr 2024 01:23 AM IST
सार

आज सुनीता पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो से प्रचार की शुरुआत करेंगी और कल पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेंगी। 

विज्ञापन
Sunita Kejriwal campaign through mega road show on Saturday after Delhi she go to Punjab Gujarat and Haryana
शनिवार को दिल्ली में मेगा रैली करेंगी सुनीता केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ में बंद मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पत्नी सुनीता केजरीवाल की मेगा रोड शो के जरिये राजनीति में एंट्री होगी। मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि वे पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। अभी तक ऐसे कार्यक्रम के प्रमुख मुख्यमंत्री केजरीवाल हुआ करते थे। उनके जेल जाने के बाद इस कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में होंगी।

विज्ञापन

शनिवार को सुनीता पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो से प्रचार की शुरुआत करेंगी। रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी। वे दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में भाजपा के लिए अलग माहौल बन गया है। लोग पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया। हर कोई इस गिरफ्तारी के खिलाफ है। दिल्ली-पंजाब की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार के डर के कारण कार्रवाई
आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने ईडी की मदद से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने चुनाव में हार के डर के कारण ये कार्रवाई की। भाजपा नहीं चाहती थी कि केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। दिल्ली-पंजाब के साथ दूसरे हिस्सों में जनता मुख्यमंत्री के समर्थन में आई है।

विज्ञापन

विधायक व अन्य नेता भी होंगे साथ
रोड शो के दौरान सुनीता के साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। रोड शो जिस विधानसभा क्षेत्र से निकलेगा, उसमें स्थानीय विधायक सहित अन्य नेता शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से पार्टी जनता के सामने अपनी बात रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed