फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunday record cleanest day of the year in delhi ncr noida aqi was the cleanest

बारिश ने धोया दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण: रविवार रहा साल का सबसे साफ दिन, ग्रेटर नोएडा की वायु रही सबसे स्वच्छ

Sun, 09 Jan 2022 08:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Jan 2022 08:03 PM IST
सार

वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, शुक्रवार से जारी बरसात के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक बारिश की बूंदों के साथ मिलकर धरती की सतह पर आ गए। इससे वातावरण साफ हुआ और वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में कमी दर्ज हुई। बीते 24 घंटे में हवा में मौजूद पीएम 10 का स्तर 52 व पीएम 2.5 का स्तर 32 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
sunday record cleanest day of the year in delhi ncr noida aqi was the cleanest
साफ हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते सप्ताह से जारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण के मीटर को 100 से नीचे ला दिया है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने 48 एक्यूआई के साथ साल में पहली बार सबसे साफ हवा में सांस ली है। वहीं, दिल्ली समेत अन्य शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश के असर से मिली राहत सोमवार तक जारी रहेगी। इसके बाद हवा की गुणवत्ता खिसक कर औसत श्रेणी में पहुंच सकती है। 

विज्ञापन


वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, शुक्रवार से जारी बरसात के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक बारिश की बूंदों के साथ मिलकर धरती की सतह पर आ गए। इससे वातावरण साफ हुआ और वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में कमी दर्ज हुई। बीते 24 घंटे में हवा में मौजूद पीएम 10 का स्तर 52 व पीएम 2.5 का स्तर 32 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड हुआ। आमतौर पर पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में ही बनी रहेगी। लेकिन, मंगलवार से हवा की रफ्तार कम होने की वजह से एक्यूआई औसत श्रेणी में पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा की रफ्तार चार से आठ किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 900 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स चार हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को हवा की रफ्तार चार से आठ किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट घटकर 850 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स बढ़कर 4300 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, मंगलवार को हवा की रफ्तार घटकर चार किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट बढ़कर 1200 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स घटकर 1900 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड हो सकता है। वेंटिलेशन इंडेक्स घटने से इसका असर वायु गुणवत्ता पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई  22 अंकों की गिरावट के साथ 69 पर पहुंचा। इससे एक दिन पहले यह 91 रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सबसे साफ हवा ग्रेटर नोएडा की 48 एक्यूआई के साथ रही है। इसके बाद नोएडा के 60 एक्यूआई के साथ बेहतर हालात रहे। गौरतलब है कि नए साल में पहली बार एक्यूआई का स्तर इतना कम हुआ है और हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार दर्ज किया गया है। इससे पहले लगातार एक्यूआई खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा था। 


इस तरह साफ होती गई दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शुक्रवार से बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। यह वजह रही कि बीते तीन दिनों में ही दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई 200 से भी अधिक आंकड़े से गिरकर 100 से नीचे पहुंच गया और लोगों ने साफ हवा में राहत की सांस ली। 
 
जगह तारीख
  नौ आठ सात छह
दिल्ली 69 91 182 258
फरीदाबाद 74 103 172 219
गाजियाबाद 62 108 157 179
ग्रेटर नोएडा 48 72 101 182
गुरुग्राम 65 106 149 224
नोएडा 60 184 133 252


हरे हुए दिल्ली के हॉटस्पॉट
-जहांगीरपुरी
-द्वारका
-अलीपुर
-नरेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed