{"_id":"5cc7dd5fbdec22072b5a4490","slug":"sunanda-pushkar-death-case-delhi-court-grants-permission-to-shashi-tharoor-visit-america-for-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा पुष्कर मौत मामला: कोर्ट ने शशि थरूर को अमेरिका जाने की दी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनंदा पुष्कर मौत मामला: कोर्ट ने शशि थरूर को अमेरिका जाने की दी इजाजत
Tue, 30 Apr 2019 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कांग्रेस नेता शशि थरूर कोर राहत देते हुए राउज एवेन्यू अदालत ने उन्हें विदेश जाने की इजाजत दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली की एक अदालत ने शशि थरूर को 5 मई से 20 मई तक अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
ज्ञात हो थरूर ने विदेश यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में 14 मई, 2018 को शशि थरूर के खिलाफ तीन हजार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। पुलिस ने उन पर दहेज प्रताड़ना व खुदकुशी के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने थरूर की अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। शशि थरूर ने अर्जी दायर कर पांच से 20 मई के बीच अमेरिका जाने की अनुमति मांगी थी जिस पर कोर्ट ने उन्हें मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Sunanda Pushkar death case: A Delhi Court grants permission to Congress leader Shashi Tharoor to travel to USA from 5th May to 20th May. (File pic) pic.twitter.com/DkPJ6oneQs
— ANI (@ANI) April 30, 2019