{"_id":"6a789d0509009bb82209087a","slug":"sun-comes-out-after-four-days-of-rain-yellow-alert-issued-again-for-the-11th-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149916-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चार दिन बाद बारिश में आई नरमी, आज हल्की फुहारों के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चार दिन बाद बारिश में आई नरमी, आज हल्की फुहारों के आसार
विज्ञापन
अगस्त के आठ दिनों में 225.7 मिमी बारिश, सामान्य मासिक औसत के करीब पहुंचा आंकड़ा; 11 अगस्त को यलो अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में चार दिन से जारी झमाझम बारिश का सिलसिला रविवार को कुछ धीमा पड़ा। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज हुआ, इसमें भी 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई। आठ अगस्त सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में ही 225.7 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी के लगभग बराबर है। वहीं, पिछले दो वर्षों में अगस्त में यह सबसे अधिक बारिश वाला दिन रहा।
15 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, 10 से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को सुबह से दोपहर तक हल्की और शाम तक मध्यम बारिश का अनुमान है। 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 से 15 अगस्त तक भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।