{"_id":"5c9f99e8bdec224e4c20389b","slug":"summer-season-of-march-break-record-past-eight-years-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दिन की गर्मी ने मार्च में तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दिन की गर्मी ने मार्च में तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
Sun, 31 Mar 2019 09:13 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से परेशान पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गर्मी ने तेवर कड़े करते हुए बीते आठ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को आठ वर्षों में सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। सूरज की तपिश के कारण अधिकतम तापमान 39.2 दर्ज हुआ। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2010 में 22 मार्च को पारा 39.2 दर्ज किया गया था। जबकि गर्मी का ऑलटाइम रिकॉर्ड वर्ष 1945 में 31 मार्च को 40.6 डिग्री सेल्सियस का रहा है।
विज्ञापन
दिन भर झुलसाने वाली गर्मी के बाद दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और घने बादल छाने लगे। जिस कारण शाम 5 बजे ही अंधेरे जैसी स्थिति हो गई। उसके बाद कुछ इलाकों में बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने शनिवार शाम को तेज धूल भरी हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। शनिवार को दिन की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पारा 40 डिग्री के पास छूने के कारण मई-जून जैसी स्थिति रही। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते दिखे। शुक्रवार को भी पारे ने अपने तेवर दिखाए थे। पारा 36.9 डिग्री दर्ज किया गया था। विभाग ने संभावना जताई थी कि शनिवार को भी तेज गर्मी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो सर्दी की तरह ही इस बार गर्मी भी परेशान कर सकती है। हालांकि, शनिवार को हल्की बारिश के बाद एक-दो दिन तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। 2 अप्रैल के बाद से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और 5 अप्रैल तक पारा 37-38 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। दिन के साथ ही रात की गर्मी भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
बीते आठ सालों का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 36.0 20.0
2017 38.0 23.0
2016 32.0 19.0
2015 30.0 19.0
2014 32.0 17.0
2013 28.0 15.0
2012 33.0 19.0
2011 33.0 19.0