फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: Conspiracy To Murder Karni Sena Chief Hatched From Canada

Karni Sena: कनाडा में साजिश... जयपुर में मिले हथियारों से गोगामेड़ी को भूना; शूटर रोहित ने बताई पूरी कहानी

Mon, 11 Dec 2023 09:49 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Dec 2023 09:49 AM IST
सार

Sukhdev Singh Gogamedi murder Case Update: शूटर रोहित राठौड़ ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को विदेश बुलाने का झांसा  देकर वारदात को अंजाम दिलाया था। कनाडा से गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में लॉरेंस बिश्नोई से तार जुड़े हैं।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: Conspiracy To Murder Karni Sena Chief Hatched From Canada
Sukhdev Singh Gogamedi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक रामवीर ने हत्या से पहले जयपुर में अपने दोस्त फौजी की मदद के लिए इस साजिश को अंजाम देने के लिए तैयारियां की थीं। 
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह की हत्या की साजिश को कनाडा में बैठे गैंगस्टर्स ने रची थी, जिसे राजस्थान में अंजाम दिया गया। रोहित गोदारा ने साजिश रची थी। आशंका है कि रोहित पिछले साल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से निकटता से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


गोगामेड़ी की हत्या के समय शूटर नितिन फौजी ने अपने शूटर साथी नवीन शेखावत की हत्या खुद की थी। गोगामेड़ी के सुरक्षा गार्डों ने उसकी हत्या नहीं की थी। हत्या की वारदात के समय नितिन फौजी को लगा कि नवीन शेखावत उसे पकड़ रहा है, इस कारण उसने शेखावत को गोली मारी। गोगामेड़ी के सुरक्षा गार्ड एक भी गोली नहीं चला पाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खुलासा शूटर रोहित राठौड़ ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ में किया है। गोगामेड़ी की सुरक्षा में सात गनमैन तैनात थे। एक भी गनमैन गोली नहीं चला पाया। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोदारा व वीरेंद्र चारण ने रेवाड़ी, हरियाणा निवासी नितिन फौजी व रोहित राठौड़ को विदेश बुलाने का झांसा दिया था। 

इन्होंने नितिन फौजी को कहा था कि अगर वह गोगामेड़ी की हत्या करवा देगा तो वह उसे दस दिन में कनाडा बुला लेंगे। इस तरह का झांसा रोहित राठौड़ को भी दिया गया था। नितिन फौजी का एक बारात में झगड़ा हो गया था। साथ ही उसकी परिजनों से खटपट हो गई थी। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में जाना चाहता था।

वीरेंद्र ने जयपुर आकर दिए शूटरों को हथियार
शूटरों को हथियार वीरेंद्र चारण ने जयपुर आकर दिए थे। उसने तीन पिस्तौल दी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी जब रेवाडी पहुंचे तो पुलिस को पता लगा कि यहां से एक ही ट्रेन हिसार जाती है। इसके बाद हिसार की सीसटीवी फुटेज खंगाली तो शूटरों के वहां पहुंचने का पुख्ता सबूत मिल गया। यहां पर इन दोनों को उधम सिंह मिला।

पुलिस ने उधम सिंह का नंबर ढूंढा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने एक नया मोबाइल नंबर लिया। ये उस पर सिर्फ नेट का इस्तेमाल कर एप देख रहे थे। इस एप के जरिये पुलिस ने इनको दबोचा है। हिसार की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा था।

शूटर, गैंगस्टर रोहित गोदारा के दाहिने हाथ वीरेंद्र चारण और दानाराम के संपर्क में थे। वीरेंद्र चारण और दानाराम के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। हत्या करने के बाद दोनों शूटर्स वीरेंद्र चारण और दानाराम से लगातार बात कर रहे थे।

नितिन फौजी ने कहा मेरा इस्तेमाल हुआ
पुलिस के सामने नितिन फौजी ने कबूल किया कि उसका इस्तेमाल राजस्थान के मोस्ट वांटेड और अत्याधुनिक हथियार डीलर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चरण ने किया। 9 नवंबर को उसे फर्जी चोरी के मामले में घसीटा जा रहा था। जब हरियाणा पुलिस उसे पकड़ने गई तो उसने उन पर फायरिंग कर दी और फिर भाग निकला। 

नवीन शेखावत को साजिश में शामिल किया
सोमवीर नाम का आरोपी, जिसे रविवार को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसने रोहित राठौड़ से संपर्क किया। रोहित का गोगामेड़ी से विवाद था। रोहित ने नवीन शेखावत को भी अपने साथ जोड़ लिया। हालांकि शेखावत को पूरी योजना की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed