फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh Chandrashekhar made a big allegation on Aam Aadmi Party

Delhi: सुकेश चंद्रशेखर का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- मैंने 'आप' को दिए 60 करोड़ रुपये

Tue, 20 Dec 2022 04:16 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Dec 2022 04:16 PM IST
सार

सुकेश चंद्रशेखर ने पटियाला हाउस कोर्ट में बड़ा दावा किया है। सुकेश चंद्रशेखर ने कोर्ट में बताया कि आम आदमी पार्टी को उसने 60 करोड़ रुपये दिए हैं। 

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar made a big allegation on Aam Aadmi Party
सुकेश चंद्रशेखर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपए देने का दावा किया। इस दौरान कोर्ट में अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज भी मौजूद थी।

विज्ञापन


सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक के मुताबिक, आज सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये दिए। एक उच्चस्तरीय समिति ने उनका बयान लिया और समिति ने अपनी सिफारिशें दी और कहा कि आरोप गंभीर हैं और जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


लीना की कार जब्त करने का आदेश
अदालत ने ईडी को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल से जुड़ी 26 कारों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति दी है। वहीं, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा करने की अनुमति के लिए एक आवेदन दायर किया है। अदालत ने ईडी को 22 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कोर्ट में पिछली सुनवाई
जैकलीन फर्नांडीज इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 दिसंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई हुई थी। कोर्ट में विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने शुरुआती दलीलें सुनने के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद केस की अगली सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed