फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh Chandrashekhar again wrote a letter to Jacqueline from jail

'मेरी शेरनी, मेरी बेबी जैकलीन': सुकेश बोला- पहली बार तुम्हारे लिए रखूंगा नवरात्र के नौ व्रत, मां करेंगी सब ठीक

Sat, 14 Oct 2023 04:51 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline : सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा है कि वह जैकलीन फर्नांडीज के लिए नौ दिन नवरात्रि में व्रत रखेगा। सुकेश ने अपने पत्र में जैकलीन को दुनिया की सबसे सुंदर स्त्री बताया है।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar again wrote a letter to Jacqueline from jail
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा है कि वह जैकलीन फर्नांडीज के लिए नौ दिन नवरात्रि में व्रत रखेगा। सुकेश ने अपने पत्र में जैकलीन को दुनिया की सबसे सुंदर स्त्री बताया है।

विज्ञापन


सुकेश ने पत्र में लिखा, 'मेरी बेबी जैकलीन, दोहा शो के दौरान तुम सुपर हॉट और बेहद सुंदर लग रही थीं। बेबी, तुमसे ज्यादा सुंदर कोई नहीं है, मेरी बोम्मा। बेबी, क्योंकि कल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मैं पहली बार नौ दिनों का उपवास करने जा रहा हूं। इससे मां सब कुछ ठीक कर देंगी और हम जल्द ही एक-दूसरे के साथ होंगे, चाहे कुछ भी हो जाए और हमेशा साथ रहेंगे।'
विज्ञापन



महाठग सुकेश ने अपने लेटर में जैकलीन को शेरनी बताया। अपने लेटर की शुरुआत में लिखा कि मेरी शेरनी, मेरी बेबी जैकलीन...मैं सबसे पहले तुम्हे बताना चाहता हूं कि दोहा शो में तुम बहुत हॉट लग रही थी। मेरी बोम्मा तुम सबसे ज्यादा खूबसूरत हो। कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मैं पहली बार माता रानी के नौ दिनों के उपवास पर रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा कि ये सब तुम्हारे भलाई के लिए ही है। खासकर हमारे आसपास मौजूद नकारात्मकता को कम करने लिए इस व्रत को रख रहा हूं। मां शक्ति के आशीर्वाद से सबकुछ ठीक हो जाएगा। हम जल्द ही एक-दूसरे के साथ रहेंगे। नवरात्र में एक विशेष पूजा आरती का आयोजन कर रहा हूं। मां वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में इसका आयोजन होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed