Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   successful treatment without surgery

Delhi NCR News: नजरअंदाज किया फैटी लीवर बना कैंसर, बिना सर्जरी सफल इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
मरीज न शराब पीता था न ही उसे वायरल हेपेटाइटिस था और न ही वह मोटापे का शिकार था
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 72 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज के लीवर कैंसर का इलाज बिना सर्जरी के सफलतापूर्वक किया। खास बात यह रही कि मरीज सर्जरी और जनरल एनेस्थीसिया के लिए फिट नहीं था, फिर भी एक ही मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया से उसका इलाज कर दिया गया। श्रीनगर निवासी मरीज को शुरुआती स्टेज का लीवर कैंसर (हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा) था। उनके लीवर में करीब 8 सेंटीमीटर का ट्यूमर पाया गया था। साथ ही, लीवर सिरोसिस भी काफी बढ़ चुका था। डॉक्टरों के अनुसार, यह कैंसर लंबे समय से चली आ रही फैटी लीवर बीमारी के कारण हुआ।
हैरानी की बात यह है कि मरीज न तो शराब पीता था, न ही उसे वायरल हेपेटाइटिस था और न ही वह मोटापे का शिकार था। डॉक्टरों का कहना है कि अस्वस्थ खानपान, जंक फूड और तैलीय भोजन की आदतों के कारण धीरे-धीरे लीवर को नुकसान पहुंचा, जो आगे चलकर कैंसर में बदल गया। मरीज की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी के बजाय ट्रांसआर्टेरियल कीमोएम्बोलाइजेशन (टीएसीई) नामक नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया अपनाई। इस तकनीक में खून की नसों के जरिये सीधे ट्यूमर तक दवा पहुंचाई जाती है और उसकी खून की सप्लाई बंद कर दी जाती है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि मरीज पिछले दो वर्षों से बढ़े हुए प्रोस्टेट के कारण पेशाब की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। चूंकि मरीज एक ही प्रक्रिया सहन कर सकता था, इसलिए डॉक्टरों ने टीएसीई के बाद प्रोस्टेटिक आर्टरी एम्बोलाइजेशन भी किया। यह भी एक नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है, जिससे बढ़े हुए प्रोस्टेट की खून की सप्लाई कम कर उसे सिकोड़ दिया जाता है। यह संयुक्त प्रक्रिया करीब तीन घंटे चली। मरीज को 23 दिसंबर 2025 को अस्पताल में भर्ती किया गया था और इलाज के तीन दिन बाद उन्हें स्वस्थ हालत में छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अभय कपूर ने बताया कि फैटी लीवर को अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह सिरोसिस और कैंसर में बदल सकता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक, इमेज-गाइडेड और मिनिमली इनवेसिव तकनीकें ऐसे हाई-रिस्क मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प साबित हो रही हैं। वहीं, मरीज ने कहा कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि फैटी लीवर कैंसर में बदल सकता है। बिना सर्जरी के हुए इस इलाज से उन्हें नई जिंदगी मिली है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि फैटी लीवर को नजरअंदाज न करें और समय-समय पर जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed