फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Substandard materials are used in the construction of the hostel girls.

गर्ल्स होस्टल के निर्माण में इस्तेमाल हो रहा घटिया मैटेरियल

Thu, 11 Feb 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Feb 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
Substandard materials are used in the construction of the hostel girls.

पुन्हाना खंड के गांव मुंढेता में केंद्रीय विद्यालय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्राओं के लिये बनाये जा रहे होस्टल के निर्माण में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये आरोप मंगलवार को स्कूल के निरीक्षण के दौरान जांच करने पहुंचे गांव मुंढेता गांव के सरपंच, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन और ग्रामीणों ने लगाए हैं। वहीं स्कूल निर्माण की देखरेख कर रहे जेई साकिर खान ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


गांव मुंढता में आरोही मॉडल स्कूल परिसर में छात्राओं के लिए होस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों की सूचना पर मुंढेता गांव के सरपंच नियामत और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सहाब खां की अगुवाई में बुधवार को गांव के लोग स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पाया कि होस्टल की छत के लेंटर में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां उन्होंने कुछ देर के लिए तो काम रुकवा दिया लेकिन काम दोबारा शुरू हो गया।

सरपंच और एसएमसी के चेयरमैन का आरोप है कि रोड़ी और सीमेंट सही अनुपात में नहीं डाल जा रहे हैं। जब तक लेंटर डाला जाता है तब वाइब्रेटर चलता रहना चाहिये जिससे लेंटर ठीक तरीके से बैठ सके।

जब वे कार्य पर पहुंचे तो देखा कि लेंटर गिर रहा है और वाइब्रेटर रखा हुआ है। उनके कहने पर वाइब्रेटर चालू किया गया। काम पूरा भी नहीं हुआ है और लेंटर में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। उन्होने तुरंत इसकी सूचना विभाग के एसडीओ को फोन पर दी, लेकिन कोई एक्शन लेने की बजाए उनसे ही सैंपल लेने की बात की है।


वहीं जेई साकिर खान ने ग्रामीणों के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार काम किया जा रहा है। हालांकि जेई ने लेंटर पर दरारे आने की बात को सही माना है। जेई ने ग्रामीणों द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया है, जबकि गांव के लोगों ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed