फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Subsidy will be given in 72 hours on the purchase of e-vehicles

ई-वाहनों की खरीद पर 72 घंटे में मिलेगी सब्सिडी, 36 वाहन निर्माताओं के साथ करार

Sat, 24 Oct 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
Subsidy will be given in 72 hours on the purchase of e-vehicles
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर खाते में महज 72 घंटे के अंदर सब्सिडी भेज दी जाएगी। फिलहाल 100 से अधिक वाहनों के मॉडल की खरीद पर यह लाभ मिलेगा। दुपहिया, चौपहिया और ई-रिक्शा के लिए 98 डीलर तय किए गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को गहलोत ने प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह बेहतर पहल है। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सात अगस्त को ई-वाहन नीति को अधिसूचित किया। 10 अक्तूबर के बाद खरीदे गए वाहनों पर रोड टैक्स, जबकि 15 अक्तूबर के बाद खरीदे गए ई-वाहनों पर रजिस्ट्रेशन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 15 लाख तक के ई-वाहनों पर सब्सिडी का प्रावधान होगा, जबकि इससे अधिक कीमत होने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कारों के लिए 12, ई-रिक्शा के लिए 45, टू व्हीलर के लिए 14 डीलर तय किए गए हैं। ई-वाहनों के लिए 36 वाहन निर्माताओं के साथ दिल्ली सरकार ने करार किया है। चार्जिंग स्टेशन समेत सभी बुनियादी इंतजाम भी किए जा चुके हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने पोर्टल का भी लोकार्पण किया, जिसके जरिए वाहनों की खरीद से संबंधित जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 चार्जिंग स्टेशन चालू
परिवहन मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फिलहाल 70 चार्जिंग स्टेशन चालू हैं। सरकार की कोशिश है कि तीन किलोमीटर की दूरी पर एक चार्जिंग स्टेशन हो। चार्जिंग के लिए प्रति यूनिट बिजली पर आने वाला खर्च 4.30 रुपये होगा। सभी टैक्स को शामिल करने पर यह राशि करीब छह रुपये होगी।


स्कैप पर भी मिलेगी छूट
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पुराने वाहनों को लौटाने पर भी डीलर की ओर से स्क्रैप पर छूट दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि सब्सिडी के अलावा होगी। ई-वाहनों की खरीद के लिए कम से कम औपचारिकता रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे अपनाएं। इससे दिल्ली के प्रदूषण स्तर को भी कम करने में सभी को सहभागिता का मौका मिल सकेगा। ई-रिक्शा और ऑटो पर 30-30 हजार और कार पर डेढ़ लाख की सब्सिडी दी जाएगी। दुपहिया वाहनों पर भी मॉडल के हिसाब से सब्सिडी तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed