{"_id":"efad42cf78a1d9d951089c42190e4b16","slug":"sub-inspector-and-constable-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने से रोकने पर एसआई और हवलदार की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने से रोकने पर एसआई और हवलदार की धुनाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Mar 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी के घर बज रहे डीजे को रोकना नांगलोई थाने के सब इंस्पेक्टर और हवलदार को भारी पड़ गया। देर रात शिकायत मिलने पर जब नांगलोई थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो डीजे की धुन पर नशे में झूम रहे लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर की और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिले सिंह (50) सपरिवार नांगलोई के भूतवाली गली में रहता है।
विज्ञापन
पढ़ें: कांग्रेसी नेता ने फांसी लगाकर दी जान
वह एमसीडी में माली है। कुछ दिन पहले उसको पोता हुआ है। इस खुशी में जिले सिंह ने सोमवार रात घर पर एक पार्टी रखी। उसमें उसके कई रिश्तेदार आए थे। रात एक बजे तक सभी डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। 10वीं और 12वीं की परीक्षा के चलते एक छात्र के परिजन ने 100 नंबर पर फोन कर डीजे बंद करवाने की शिकायत की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने जिले सिंह को डीजे बंद करवाने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों के जाने के बाद सभी फिर डांस करने लगे। दोबारा शिकायत पर स्थानीय नांगलोई थाने से सब इंस्पेक्टर हंसाराम और हवलदार सविंद्र मौके पर पहुंचे और उन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा।
पढ़ें: मां की अश्लील फोटो बनाकर बेटी को कर दिया ईमेल
गुस्साए परिवार वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े और उनकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। जख्मी पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और मौके पर मौजूद जिले सिंह, उसके बेटे विकास, शशांक, विक्की और अंकित को दबोच लिया।