फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students engaged in vandalism at Jamia Millia Islamia at night

दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रात को छात्रों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ की, संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

Wed, 28 Oct 2026 09:12 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 28 Oct 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
Students engaged in vandalism at Jamia Millia Islamia at night
जामिया में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए आंदोलन जारी है। जामिया कैंपस का बाहरी हिस्सा छावनी में तब्दील किया है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की है। जिससे किसी भी प्रकार का गैर कानूनी जमावड़ा न लग सके। वहीं जामिया प्रशासन ने बाहरी प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजों की किलेबंदी की। इस बीच छात्रों पर जामिया में तोड़फोड़ का आरोप लगा है।

विज्ञापन


आरोप है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रात को छात्रों ने तोड़फोड़ की। संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। बॉयज हॉस्टल के छात्रों पर आरोप है। परिसर में जबरन घुसने के लिए उत्पात मचाया।
विज्ञापन


12 अक्तूबर से आंदोलन है जारी
जामिया में 12 अक्तूबर से चुनाव को लेकर आंदोलन जारी है। जामिया में वर्ष 2006 के बाद से छात्र संघ चुनाव का आयोजन नहीं हुआ है। सोमवार को प्रशासन ने छात्रों से समझौता होने पर उनकी मांगों को देखते हुए छात्र संघ का संविधान मंजूर होने की तारीख से 15 दिन में चुनाव कराने, आंदोलन के दौरान छात्रों को जारी निलंबन और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जांच के लिए कमेटी गठित करने को लेकर आदेश जारी किया था। मगर, कुछ घंटे बाद ही छात्रों ने इस समझौते को नामंजूर कर दिया। चार छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed