फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students Create Uproar Over Allegations of Paper Leak in FTII JET Exam

दिल्ली: FTII JET परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, बेगमपुर सेंटर पर छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 26 Apr 2026 11:41 AM IST
Vijay Singh Pundir ज्योति सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योति सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 26 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
Students Create Uproar Over Allegations of Paper Leak in FTII JET Exam
बेगमपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

FTII JET पहले चरण की परीक्षा के दौरान उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है, जिसके बाद उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


एबीवीपी ने एफटीआईआई प्रवेश परीक्षा में अनियमितता घटना की निंदा की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान ( एफटीआईआई) पुणे की प्रवेश परीक्षा के दौरान दिल्ली के बेगमपुर स्थित स्कूल परीक्षा केंद्र पर हुई गंभीर अनियमितताओं, संभावित प्रश्नपत्र लीक घटना की निंदा की।
विज्ञापन


एबीवीपी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और एफटीआईआई प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही तत्काल प्रश्नपत्र लीक की आशंका की स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। एबीवीपी ने प्रभावित छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा की तारीख शीघ्र घोषित करने और छात्रों को हुए आर्थिक एवं व्यवस्थागत नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की माग दोहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि एबीवीपी हमेशा से छात्रों के अधिकारों, पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली के पक्ष में खड़ी रही है। प्रशासन द्वारा  इस लिक पेपर में लिप्त दोषी सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।


रविवार को आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में छात्रों को भारी अव्यवस्था, प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा संबंधी गंभीर चूकों का सामना करना पड़ा। प्रश्नपत्रों के पैकेट खुले पाए जाने, पर्याप्त सुरक्षा जांच के अभाव, प्रश्नपत्रों की संख्या में कमी, बायोमेट्रिक सत्यापन में तकनीकी विफलता और समय पर परीक्षा प्रारंभ न हो पाने जैसी घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed