{"_id":"6a088ed74820d0ddfe0c2475","slug":"student-organizations-protested-against-the-neet-paper-leak-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-136676-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नीट पेपर लीक पर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नीट पेपर लीक पर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- एनएसयूआई, भारतीय युवा कांग्रेस और आप छात्र विंग का पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा रद्द होने के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के आवास के बाहर और आम आदमी पार्टी की छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों में सैकड़ों की संख्या में छात्रों और युवाओं ने हुंकार भरी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।
एनटीए पर एनएसयूआई का हल्ला बोल
एनएसयूआई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में शनिवार को एनटीए मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एनटीए हल्ला बोल अभियान के तहत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नीट अभ्यर्थियों ने केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। छात्रों ने बताया कि कई साल की मेहनत के बावजूद उन्हें असुरक्षा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
जंतर मंतर पर आप की छात्र विंग का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी की छात्र विंग एएसएपी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। आप छात्र विंग एएसएपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल तिवारी ने बताया कि आज छात्रों और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर संदेश दिया है कि वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रों ने मांग की कि नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
भारतीय युवा कांग्रेस ने भी नीट पेपर लीक और छात्रों की मौतों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। प्रदर्शनकारी साउथ एवेन्यू मार्ग से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। उदय भानु चिब ने आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार की लापरवाही के कारण लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है।