{"_id":"e8a6a5202881f451dd2bfc1c0c65c316","slug":"student-elections-have-today-issued-a-notification-in-mmh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएच में छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएच में छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना आज होगी जारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएमएच डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी बिगुल बज जाएगा।
विज्ञापन
एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएम जोहरी की अध्यक्षता में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. यूसी शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
कॉलेज में चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी होगी। 21 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव होने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समिति ने अपना पैनल शुक्रवार को घोषित किया।
विज्ञापन
पैनल घोषित, छात्रहित में संघर्ष करने का ऐलान
भारतीय क्रांतिकारी समिति का पैनल शुक्रवार को घोषित हो गया। समिति पैनल में अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार, उपाध्यक्ष के विवेक शर्मा, महामंत्री के लिए पायल वर्मा, सह-सचिव के लिए दीपक कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए गौरव कुमार के नाम का ऐलान किया गया। पैनल के सभी प्रत्याशियों ने कॉलेज में प्रचार अभियान चलाया।
विज्ञापन
भारतीय क्रांतिकारी समिति का पिछले चुनाव में था दबदबा
एमएमएच डिग्री कॉलेज के गत वर्ष के छात्रसंघ चुनावों में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समिति के पैनल का दबदबा रहा था। समिति के पैनल से अध्यक्ष पद पर लड़े विपिन कसाना ने जीत हासिल की थी।
अन्य पदों पर क्रांतिकारी समिति के प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी थी। समिति के अध्यक्ष संजय गांधी ने कहा कि छात्रहित में समिति के द्वारा किए गए कार्यों के चलते विद्यार्थियों में हमारे पैनल के प्रत्याशियों के प्रति विश्वास है।