{"_id":"5dcb4ef78ebc3e5b314ce4f9","slug":"student-dies-after-falling-from-5th-floor-in-iit-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली में 5वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली में 5वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 13 Nov 2019 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 18 वर्षीय छात्रा की 5वी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई। घटना 8 नवंबर की है। तब से अस्पताल में भर्ती छात्रा ने आज दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना से कुछ देर पहले तक फरीदाबाद निवासी अनन्या गुप्ता अपनी मां के साथ संस्थान परिसर में बातचीत कर रही थी। शुरुआती जांच में छात्रा को सीढ़ियों से पांचवीं मंजिल पर जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
किशनगढ़ थाना पुलिस को छात्रा की मां सुनीता गुप्ता ने बताया कि 8 नवंबर को बेटी ने उन्हें संस्थान में बुलाया था। सुनीता सुबह 8 बजे संस्थान पहुंचीं और करीब 1 बजे तक उसके साथ रहीं। शाम करीब 5 बजे लेक्चरार हॉल कांप्लेक्स के पास तैनात गार्ड ने जोर की आवाज सुनी।
विज्ञापन
उसने जाकर देखा तो अनन्या अचेतावस्था में जमीन पर पड़ी थी। उसे तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। सुनीता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।