{"_id":"5a9d69374f1c1b75718b554a","slug":"struggling-crowds-in-hospitals-wait-hours-for-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में जबरदस्त भीड़, इलाज के लिए घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में जबरदस्त भीड़, इलाज के लिए घंटों इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल मरिजों की भीड़
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुला। इस वजह से अस्पताल की ओपीडी में जबरदस्त भीड़ रही। पैर रखने तक की जगह नहीं थी। यहां पर 4 हजार मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।होली पर सरकारी छुट्टी की वजह से अस्पताल की ओपीडी बंद चल रही थी। शनिवार को भी ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही खुली थी। इस वजह से मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा।
कुछ मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज करवाया था। सोमवार को सुबह 7.30 बजे से ही अस्पताल में आना शुरू कर दिया था, जबकि ओपीडी 8 बजे से शुरू होती है। अस्पताल के खुलते ही पंजीकरण काउंटर से अस्पताल के बाहर तक लाइन लग गई। अस्पताल प्रशासन को प्रथम तल से गार्ड बुलाकर ओपीडी में अतिरिक्त गार्ड लगाने पडे़।

280 लोगों ने लगवाई एंटी रैबीज वैक्सीन
अस्पताल मरिजों की भीड़
- फोटो : लाल सिंह
लावारिस कुत्तों की वजह से लोग परेशान हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 280 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। इंजेक्शन पहले लगवाने के चक्कर में लोगों में झगड़ा तक हो गया।
ओपीडी 2 बजे तक चलती है, लेकिन इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या को देखते हुए 3 बजे तक इंजेक्शन लगाए गए। इससे पहले अब तक एक साथ इतनी संख्या में लोग इंजेक्शन लगवाने नहीं पहुंचे।
तीमारदारों के लिए बनेगा वेटिंग रूम
नोएडा। जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए वेटिंग रूम बनाया जाएगा, ताकि वार्डों में तीमारदारों की भीड़ नहीं रहे। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में खाली पड़ी जगह पर शुलभ शौचालय बनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
सीएमएस डॉक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि अभी तीमारदार मरीज के साथ वार्ड में ही बैठ जाते हैं। इससे अन्य मरीजों को परेशानी होती है, इसलिए अस्पताल में बने प्रोजेक्ट रूम में वेटिंग हॉल बनाया जा रहा है।