{"_id":"5f8640ee8ebc3e9bfe29d70a","slug":"strike-in-kasturba-hospital-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा अस्पताल में आज से हड़ताल, डॉक्टर बोले- जुलाई से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा अस्पताल में आज से हड़ताल, डॉक्टर बोले- जुलाई से नहीं मिला वेतन
Wed, 14 Oct 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
kasturba hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन नहीं मिलने के चलते दिल्ली नगर निगम के एक और बड़े अस्पताल में आज से हड़ताल होने जा रही है। दिल्ली के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने 14 अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है। बार बार अपील के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से उनके पास हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जुलाई माह से अब तक का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
बुधवार से अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रबंधन को लिखे पत्र में डॉक्टरों ने कहा है कि अभी 14 से 20 अक्तूबर तक हड़ताल चलेगी लेकिन अगर वेतन नहीं मिला तो यह आगे भी निरंतर जारी रह सकती है।
विज्ञापन
मोदी जी को मैसेज दो, हमें हमारा वेतन दो
मोदी जी को मैसेज दो, हमें हमारा वेतन दो...। वेतन दो, वेतन दो, हमें हमारा वेतन दो, हमें हमारी सैलेरी दो। कुछ इस तरह के नारे लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में ही रैलियां निकालीं। वहीं हिंदूराव अस्पताल के मुख्य द्वार पर डॉक्टरों ने धरना देना भी शुरू कर दिया है।