फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strike in Hindurao hospital for non-payment of salary

वेतन न मिलने पर हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल, कोरोना वार्ड से भी बाहर आए डॉक्टर, मरीजों की आफत

Mon, 12 Oct 2020 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Strike in Hindurao hospital for non-payment of salary
हिंदू राव अस्पताल - फोटो : एएनआई

लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार से हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कोविड वार्ड में उपचार रोक

विज्ञापन

दिया, जिससे मरीजों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। आनन-फानन में अस्पताल से संक्रमित मरीजों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में रेफर करना पड़ा।

करीब 900 बिस्तरों के इस अस्पताल में 200 से ज्यादा डॉक्टर और 600 से ज्यादा नर्सिंग कर्मचारी जून से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। एक ओर उत्तरी नगर निगम प्रशासन का कहना
विज्ञापन

है कि वे नवंबर तक ही वेतन उपलब्ध करा सकेंगे। वहीं, दिल्ली सरकार ने कहा है कि यदि भाजपा शासित निगम अस्पताल नहीं चला सकता है तो वह दिल्ली सरकार को सौंप दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

जाए।

शनिवार देर रात और रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती 25 संक्रमित मरीजों को लोकनायक और अरुणा आसफ अली अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि 3 मरीज अभी भी हिंदूराव

के आईसीयू में भर्ती हैं। महापौर जयप्रकाश ने बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) से मांग की गई थी कि यहां से कोविड-19 सेवाओं को हटा लिया जाए। यह बड़ा
अस्पताल है और यहां काफी कम संख्या में मरीज आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसे सामान्य अस्पताल में बदलने की सहमति पर रविवार
को सैनिटाइजेशन किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही यहां सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

वेतन नहीं तो काम भी नहीं
रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. सागर का कहना है कि जब तक उन्हें लंबित वेतन नहीं मिलेगा वे काम पर नहीं लौटेंगे। रविवार से डॉक्टरों ने सेवाएं बंद कर दी। आईसीयू में

जो 3 मरीज भर्ती हैं उन्हें सीनियर डॉक्टर के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना वेतन घर चलाना मुश्किल हो गया है।

दिल्ली सरकार ने कराई हड़ताल : महापौर
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश का कहना है कि कुछ लोग हैं जो आप पार्टी की सरकार के बहकाने पर हड़ताल कर रहे हैं, जबकि अन्य सभी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों के
वेतन देने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। निगम प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द वेतन दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed