{"_id":"5f8b81158ebc3e9bd5062298","slug":"strike-in-all-hospitals-of-northern-corporation-in-delhi-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में उत्तरी निगम के सभी अस्पतालों में कल से हड़ताल, एम्स के डॉक्टर भी आए समर्थन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में उत्तरी निगम के सभी अस्पतालों में कल से हड़ताल, एम्स के डॉक्टर भी आए समर्थन में
Sun, 18 Oct 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
Hndu Rao hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी नगर निगम के अधीन सभी छह बड़े अस्पतालों के अलावा इनसे जुड़े पॉलीक्लीनिक और डिस्पेंसरी के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। उधर, हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार को लगातार सातवें दिन हड़ताल जारी रखी। इस वजह से अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं ठप रहीं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
उत्तरी नगर निगम चिकित्सक संघ की महासचिव डॉक्टर मारुति सिन्हा ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के विरोध में उत्तरी नगर निगम के अधीन हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के अलावा राजनबाबू, महर्षि वाल्मीकि, गिरधरलाल और बालकराम अस्पताल के डॉक्टरों सहित सभी छह अस्पतालों से जुड़ीं डिस्पसेंरी व पॉलाक्लिनिक के स्वास्थ्यकर्मी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने की वजह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई डॉक्टरों के पास घर का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
उधर, निगम के डॉक्टरों के समर्थन में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर भी आ गए हैं। शनिवार को डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में मोमबत्ती जलाकर हड़ताल का समर्थन किया। एम्स आरडीए के अध्यक्ष डॉक्टर आदर्श ने कहा कि डॉक्टर जीवन की परवाह किए बिना कोरोना मरीजों की सेवा में लगे हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है।