{"_id":"69ef5b5d0a99248ede0cb1b8","slug":"strict-arrangements-in-mcd-schools-to-deal-with-heat-wave-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-133998-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लू से निपटने को एमसीडी स्कूलों में सख्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लू से निपटने को एमसीडी स्कूलों में सख्त इंतजाम
विज्ञापन
शिक्षा समिति ने जारी किए दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव को देखते हुए एमसीडी की शिक्षा समिति ने सभी निगम संचालित, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत खुले में कक्षाओं के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही आउटडोर असेंबली को सीमित करने और उसे छायादार स्थानों पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि स्कूलों में वॉटर बेल प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हर 45 से 60 मिनट के अंतराल पर छात्रों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूलों में शुद्ध और ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है। वहीं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को हल्के, सूती और आरामदायक कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। ब्यूरो