फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action against those putting up posters and banners

Delhi NCR News: पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर सख्ती, एफआईआर होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर लगाने वालों पर होगी एफआईआर, सरकार चलाएगी सफाई अभियान
विज्ञापन

सड़कों से कूड़ा-मलबा हटाने के निर्देश, डार्क स्पॉट पर भी नजर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों से पहले दिल्ली में गंदगी फैलाने और सार्वजनिक संपत्तियों पर अनधिकृत पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों को पोस्टर हटाने के साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ डिफेसमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि दीपावली के दौरान राजधानी में गंदगी, अंधेरा और अव्यवस्था नहीं दिखनी चाहिए। सफाई और रोशनी के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवरों, पिलरों, सरकारी भवनों और बाजारों में लगे अनधिकृत पोस्टर-बैनर तत्काल हटाने को कहा। संबंधित एजेंसियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सफाई के बाद दोबारा पोस्टरबाजी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


अधिकारी खुद करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यालयों से निकलकर फील्ड में सफाई, सड़कों की स्थिति और रोशनी की व्यवस्था का जायजा लेने को कहा। सड़कों, चौराहों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर रोजाना सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जहां कूड़ा, निर्माण मलबा या धूल जमा है, उसे तत्काल हटाना होगा। अधिकारियों को कमियां मिलने पर संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की कमी दूर करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को रोशन और साफ बनाने के काम में कर्मचारियों की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। विभागों में स्टाफ की कमी होने पर उसे दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। सरकार जरूरत के हिसाब से मैनपावर बढ़ाने के लिए काम करेगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशों के क्रियान्वयन की निगरानी करने और काम के नतीजे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

दीपावली से पहले सरकारी परिसरों की सफाई
सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और स्कूलों में दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। परिसरों, स्टोर रूम और कमरों में जमा कचरा, मलबा और अनावश्यक सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों के तहत अनुपयोगी पुराने रिकॉर्ड का निस्तारण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दीपावली के बाद निरीक्षण में गंदगी या अव्यवस्था मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।


डार्क स्पॉट और सार्वजनिक शौचालयों पर भी जोर
पार्कों और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व रखरखाव के साथ अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित निकायों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को त्योहारों के दौरान साफ-सुथरा, सुरक्षित और रोशन वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed