फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Street vendors will participate in the protest against the SIR

Delhi NCR News: एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेंगे रेहड़ी पटरी विक्रेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन
- 4 नवंबर को टीवीसी सदस्यों के साथ नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करने का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेहड़ी-पटरी मजदूर यूनियन (सीटू) के पदाधिकारियों की सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पथ विक्रेताओं की बढ़ती समस्याओं, गुरुग्राम नगर निगम की कार्रवाई और संगठन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। यूनियन ने पथ विक्रेताओं के अधिकारों और आजीविका की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।



यूनियन के महासचिव चुरामन ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही मनमानी कार्रवाई अस्वीकार्य है। लंबे समय से टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक नहीं हुई है। पथ विक्रेताओं के वेंडिंग प्रमाणपत्र (सीओवी) के नवीनीकरण सहित कई समस्याएं लंबित हैं। चुरामन ने 4 नवंबर को निगमायुक्त से मुलाकात का प्रस्ताव रखा। इस दौरान टीवीसी की बैठक तत्काल आयोजित करने की मांग की जाएगी। सीओवी नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू करने और मनमानी कार्रवाई रोकने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन




बैठक में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। यह प्रदर्शन एसआईआर के विरोध में सीटू के साथ मिलकर आयोजित होगा। महासचिव चुरामन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed